शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण, मामला दर्ज

Published at :14 Jan 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण, मामला दर्ज

गोड्डा कोर्ट . मेहरमा बलबड्डा थाना अंतर्गत सिंघाड़ी के श्रीपति राम पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घोरीकिता गांव की पीडि़ता ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया कि हमारी शादी पूर्व में हुई थी. लेकिन दो वर्ष पूर्व […]

विज्ञापन

गोड्डा कोर्ट . मेहरमा बलबड्डा थाना अंतर्गत सिंघाड़ी के श्रीपति राम पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घोरीकिता गांव की पीडि़ता ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया कि हमारी शादी पूर्व में हुई थी. लेकिन दो वर्ष पूर्व सामाजिक मान्यता पर वैवाहिक रिश्ता टूट गया व तलाक हो गया. रिश्ते में देवर होने का फायदा उठा कर श्रीपति राम ने महिला को प्रेम जाल में फंसा कर लगातार यौन शोषण किया. पीडि़ता के माता पिता द्वारा आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी श्रीपति राम ने शादी करने से इनकार कर दिया. पीडि़ता ने मामले को लेकर पीसीआर संख्या 45/14 के तहत न्यायालय में मामला दर्ज कराया है. न्यायालय के आदेश पर 376 भादवि की धारा के तहत थाना में कांड संख्या 18/15 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola