महगामा में ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता सहित चार को पीटा

Published at :14 Jan 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
महगामा में ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता सहित चार को पीटा

– महगामा थाना में सात पर दर्ज हुआ मामलाप्रतिनिधि, हनवारामहगामा के लहठी गांव में बिजली चोरी पर अंकुश लगाये जाने के लिये विद्युत विभाग सहित फ्रेंचाइजी की टीम को ग्रामीणों ने धुनायी कर दी है. विद्युत विभाग की टीम गांव में बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने के लिए पहुंची थी. वहां बिजली चोरी […]

विज्ञापन

– महगामा थाना में सात पर दर्ज हुआ मामलाप्रतिनिधि, हनवारामहगामा के लहठी गांव में बिजली चोरी पर अंकुश लगाये जाने के लिये विद्युत विभाग सहित फ्रेंचाइजी की टीम को ग्रामीणों ने धुनायी कर दी है. विद्युत विभाग की टीम गांव में बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने के लिए पहुंची थी. वहां बिजली चोरी करने वाले लोगों का कनेक्शन काटने के लिये कर्मियों को पोल पर चढ़ाया गया था. इस बीच गांव के लोगों ने जुटकर मामले के विरोध में पहले तो हंगामा किया तथा कनेक्शन काटे जाने का विरोध किया. इस क्रम में महगामा सब स्टेशन के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह सहित फ्रेंचाइजी के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक कुमार ने ग्रामीणों क ो समझाने का प्रयास किया. लेकिन विभाग की कार्यशैली से गुस्साये ग्रामीणों ने विभाग के सहायक अभियंता सहित प्रोजेक्ट मैनेजर को पीट दिया. महगामा थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीडि़त सहायक अभियंता ने श्री सिंह ने बताया है कि कनेक्शन काटे जाने के विरोध में ही ग्रामीणों ने मारपीट की है. विभाग को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया है तथा प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक कुमार के साथ मारपीट कर 40 हजार के सोने का चेन भी छीन लिया है.सात लोगों को बनाया नामजदथाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने मामले को लेकर बताया कि सहायक अभियंता के आवेदन पर मारपीट करने तथा गले से सोने का चेन छीनने का मामला कुल ग्रामीणों पर दर्ज किया गया है. गांव के रघुनंदन दास, सुनील दास, आलोक कुमार दास, जंटु दास, इंद्रदेव साह, शंकर दास व मनोज सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया कि महगामा थाना कांड संख्या 5/12 के तहत आरोपितों पर मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola