10 लाख का हुआ नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा के ऊर्जानगर कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग महगामा : महगामा के इसीएल कॉलोनी ऊर्जानगर में रविवार की सुबह 330 केवीए के एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया. आग लगने की घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गयी. बड़ी संख्या में मुहल्ले के लोग ट्रांसफॉर्मर […]
विज्ञापन
महगामा के ऊर्जानगर कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग
महगामा : महगामा के इसीएल कॉलोनी ऊर्जानगर में रविवार की सुबह 330 केवीए के एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया. आग लगने की घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गयी.
बड़ी संख्या में मुहल्ले के लोग ट्रांसफॉर्मर से निकल रही आग की लपटें देखने पहुंच गये. स्थानीय लोगों ने ही इसकी सूचना राजमहल परियोजना के पदाधिकारियों को दी. विभाग के मुताबिक 10 लाख की क्षति आंकी गयी है. सूचना मिलते ही दमकल पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया. इस घटना में ट्रांसफॉर्मर के साथ हजारों लीटर तेल व चैनल जलकर राख हो गया है.
कॉलोनी के बी-टाइप में छाया अंधेरा
कॉलोनी के बी टाइप में करीब सप्ताह तक अंधेरा छाया रहेगा. यह जानकारी अभियंता एसएन सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि करीब सौ कंज्यूमर इससे प्रभावित होंगे. नये ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है.
क्या कहते हैं अभियंता
क्षमता से अधिक लोड के कारण आग लगी है. कॉलोनी के अलावा गलत तरीके से तार के माध्यम से पास के हरिणचरा गांव के लोगों द्वारा बिजली का तार खींचा गया था.इस कारण यह आग लगी.
एसएन सिंह, अभियंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










