रौतारा में चोरों ने 50 हजार की संपति को उडाया

Published at :26 Nov 2014 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
रौतारा में चोरों ने 50 हजार की संपति को उडाया

प्रतिनिधि,गोड्डारौतारा चौक से सटे नीचे मुहल्ले में चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. चोरों ने घर मालिक की गैर मौजूदगी में घर का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना में 50 हजार की चोरी बतायी जा रही […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गोड्डारौतारा चौक से सटे नीचे मुहल्ले में चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. चोरों ने घर मालिक की गैर मौजूदगी में घर का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना में 50 हजार की चोरी बतायी जा रही है. इतना ही नहीं इस दौरान दो और घरों में चोरी का प्रयास किया गया. लेकिन लोगों के जग जाने से सफलता नहीं मिली. बुधवार की सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया. संदेह पर आधा दर्जन युवकों को पुलिस उठायाशहर में दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. चोर एक एक कर चोरी की घटना को अंजाम दें रहें हैं. लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में विफल साबित हुई है. बुधवार को हुई चोरी कि घटना के बाद पुलिस ने दर्जनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवकों से पुलिस को छानबीन में मदद मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola