कमलचक गांव के मतदाता करेंगे वोट बहिष्कार

– बूथ नहीं बदला गया तो वोट बहिष्कार करने का लिया निर्णयमेहरमा. ढोड़ा पंचायत अंतर्गत कमलचक गांव के मतदाता विधान सभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. यहां के मतदाताओं ने बताया कि वर्तमान समय में मेघनाद स्कूल बूथ संख्या 100 में है. जो गांव से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर […]
– बूथ नहीं बदला गया तो वोट बहिष्कार करने का लिया निर्णयमेहरमा. ढोड़ा पंचायत अंतर्गत कमलचक गांव के मतदाता विधान सभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. यहां के मतदाताओं ने बताया कि वर्तमान समय में मेघनाद स्कूल बूथ संख्या 100 में है. जो गांव से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर है. कमलचक गांव के करीब एक हजार मतदाताओं ने वोट बहिष्कार करने का एलान कर दिया है. मतदाताओं ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन से बूथ बदल कर गांव के ही किसी स्कूल में करने की मांग की गयी मगर जिला प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया. इस लिए सभी मतदाताओं ने मतदान नहीं करने का फैसला लिया है. कमलचक गांव के मतदाता पंकज यादव, निर्भर कुमार, जवाहर पासवान,जीतलाल पासवान, उमेश तांती, शंभु नाथ शर्मा, गंधर्व यादव, रामनाथ यादव, गायत्री देवी, सुमित्रा देवी आदि ने बूथ परिवर्तन की मांग उपायुक्त से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










