ओके::बीएलओ की जिला स्तरीय बैठक 28 को

Published at :25 Nov 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::बीएलओ की जिला स्तरीय बैठक 28 को

नगर प्रतिनिधि, गोड्डा डीआरडीए सभागार में बीएलओ की जिला स्तरीय बैठक 28 को होगी. मीडिया कोषांग प्रभारी पदाधिकारी विकास हेंब्रम ने बताया कि जागरूकता प्रेक्षक नितिन वाकनकर के गोड्डा जिला भ्रमण को लेकर 28 नवंबर को डीआरडीए सभागार में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 25-25 प्रशिक्षित एवं दक्ष बीएलओ बैठक में भाग लेंगे. इसमें गोड्डा […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, गोड्डा डीआरडीए सभागार में बीएलओ की जिला स्तरीय बैठक 28 को होगी. मीडिया कोषांग प्रभारी पदाधिकारी विकास हेंब्रम ने बताया कि जागरूकता प्रेक्षक नितिन वाकनकर के गोड्डा जिला भ्रमण को लेकर 28 नवंबर को डीआरडीए सभागार में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 25-25 प्रशिक्षित एवं दक्ष बीएलओ बैठक में भाग लेंगे. इसमें गोड्डा से 15, पथरगामा से पांच, बसंतराय से पांच, पोड़ैयाहाट से 17, गोड्डा अंश से आठ, मेहरमा से 10, महगामा से 10 व ठाकुरगंगटी से पांच बीएलओ को बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर जागरूकता प्रेक्षक बीएलओ को संबोधित करेंगे. अब 29 को जनप्रतिनिधियों को दी जायेगी जानकारीमीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी श्री हेंब्रम ने बताया कि नगर भवन में अब 29 नवंबर को स्वीप कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों को सेमिनार के माध्यम से जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि यह सेमिनार पूर्व में 25 नवंबर को होना था लेकिन बाद में संशोधित कर 29 नवंबर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola