ओके::तीनों विधानसभा के लिए प्रेक्षक प्रतिनियुक्त

नगर प्रतिनिधि, गोड्डामुख्य निर्वाचन आयोग ने गोड्डा जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा के लिए प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति कर दी है. मीडिया कोषांग प्रभारी पदाधिकारी विकास हेंब्रम ने बताया कि झारखंड विधानसभा 2014 को लेकर जिले के 16-पोड़ैयाहाट विधानसभा के लिए पी अन्नामलाई, 17-गोड्डा विधानसभा के लिए भरत खेड़ा व 18-महगामा विधानसभा के लिए डीके जगदले को […]
नगर प्रतिनिधि, गोड्डामुख्य निर्वाचन आयोग ने गोड्डा जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा के लिए प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति कर दी है. मीडिया कोषांग प्रभारी पदाधिकारी विकास हेंब्रम ने बताया कि झारखंड विधानसभा 2014 को लेकर जिले के 16-पोड़ैयाहाट विधानसभा के लिए पी अन्नामलाई, 17-गोड्डा विधानसभा के लिए भरत खेड़ा व 18-महगामा विधानसभा के लिए डीके जगदले को प्रेक्षक बनाया गया है. जो तीन दिसंबर से 23 दिसंबर तक गोड्डा में रह कर प्रेक्षण कार्य करेंगे. इसके अलावा पुलिस प्रेक्षक के रूप में महेंद्र सिंह पुनिया को प्रतिनियुक्त किया गया है. जबकि जागरूकता प्रेक्षक नितिन वाकनकर को बनाया गया है. जो प्रथम चरण में 27 से 29 नवंबर तक व द्वितीय चरण में 12 दिसंबर को गोड्डा आयेंगे. वहीं व्यय प्रेक्षक के रूप में 17-गोड्डा विधानसभा के लिए नाम्बिरंजन पिल्लई के अलावा 16-पोड़ैयाहाट एवं 18-महगामा विधानसभा के लिए ओमप्रकाश मीणा को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है, जो 26 नवंबर से 20 दिसंबर तक गोड्डा में रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










