महिला के साथ छेड़खानी मामले में युवक गिरफ्तार

गोड्डा कोर्ट. नगर थाना अंतर्गत सरकंडा जमुआ के बादल कुमार साह उर्फ कंुदन को शादी शुदा महिला के साथ छेड़खानी के मामले में मंगलवार की रात्रि दो बजे महिला के परिवारवालों ने बंधक बना लिया. उसके बाद सुबह पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस द्वारा बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से […]
गोड्डा कोर्ट. नगर थाना अंतर्गत सरकंडा जमुआ के बादल कुमार साह उर्फ कंुदन को शादी शुदा महिला के साथ छेड़खानी के मामले में मंगलवार की रात्रि दो बजे महिला के परिवारवालों ने बंधक बना लिया. उसके बाद सुबह पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस द्वारा बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर गोड्डा जेल भेज दिया. मंगलवार की रात महिला जब अपने घर के चहारदिवारी के अंदर शौच करने के लिए उठी तो पड़ोसी बादल दीवार फांद कर उसे पकड़ लिया व छेड़खानी का प्रयास किया. हल्ला करने पर महिला के सास ससुर जग गये व उसे मौके पर ही परिवार वालों के मदद से पकड़ लिया. महिला के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी 517/14 दर्ज की गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










