ओके::पांच सालों में भी नहीं हो पाया मदनचौकी चपरी मार्ग का जीर्णोद्धार

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के मदनचौकी चपरी सड़क काफी जर्जर हो गयी है. बीते पांच सालों में इसकी दशा सुधारने की पहल नहीं की गयी. जनप्रतिनिधियों ने उक्त सड़क के जीर्णोद्धार के लिये कभी भी ठोस पहल नहीं की. इस मार्ग से कुल 10 गांवों के लोग आवागमन करते हैं. यह क्षेत्र प्रखंड मुख्यालय से ज्यादा दूर […]
प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के मदनचौकी चपरी सड़क काफी जर्जर हो गयी है. बीते पांच सालों में इसकी दशा सुधारने की पहल नहीं की गयी. जनप्रतिनिधियों ने उक्त सड़क के जीर्णोद्धार के लिये कभी भी ठोस पहल नहीं की. इस मार्ग से कुल 10 गांवों के लोग आवागमन करते हैं. यह क्षेत्र प्रखंड मुख्यालय से ज्यादा दूर भी नहीं है. फिर भी अब तक जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार रहा है. अब चुनाव के समय यहां की जनता जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने के मूड में है. ग्रामीण यशोधर महतो, राजेश महतो, राजकपूर महतो, गुड्डू एवं जितेंद्र महतो ने बताया कि क्षेत्र के सांसद व विधायक ने ग्रामीणों को ठगने का काम किया है. वहीं ग्रामीण राजकपूर महतो ने बताया कि प्रतिदिन इस सड़क पर दो से ढ़ाई सौ वाहनों का आवागमन होता है. हिचकोले मारते हुए वाहन इस मार्ग पर चलते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव में उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो हमारी समस्याओं को ईमानदारी से समाधान करने की हामी भरेगा. जिला प्रशासन से भी समस्या के समाधान की मांग की. ————————————————-तसवीर 18 में सड़क की खराब हालत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










