हत्या कर शव को कुआं में फेंका !

Updated at : 13 Jun 2014 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या कर शव को कुआं में फेंका !

कुख्यात अपराधी उत्तम साह का शव मिला पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट सहित जिला व संताल परगना के कई थाने के वांछित अपराधी उत्तम साह का शव पुलिस ने कुआं से बरामद किया है. उत्तम साह पोड़ैयाहाट के पुराना बाजार का रहने वाला था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव थाना क्षेत्र के बोडा बांध गांव […]

विज्ञापन

कुख्यात अपराधी उत्तम साह का शव मिला

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट सहित जिला व संताल परगना के कई थाने के वांछित अपराधी उत्तम साह का शव पुलिस ने कुआं से बरामद किया है. उत्तम साह पोड़ैयाहाट के पुराना बाजार का रहने वाला था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव थाना क्षेत्र के बोडा बांध गांव के पास जंगल के एक कुआं से बरामद किया गया.

पुलिस का कहना है कि चार दिन पहले ही इसकी हत्या कर कुआं में फेंक दिया गया है. हालांकि थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मामले को संदिग्ध बताते हुये कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola