सुदूर पहाड़िया गांवों में जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों में भारी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सुदूर पहाड़िया गांवों में जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों में भारी परेशानी

पानी के लिए दो किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है ग्रामीणों को

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के पहाड़िया गांव मालीगोरा, बड़ा केरा, छोटा केरा, करम टोला, मेंघी मोहली टोला, खीजुरिया और छोटा डोरमा सहित कई सुदूर गांवों में जलमीनार लंबे समय से खराब रहने के कारण ग्रामीणों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इन गांवों में लगभग 1000 पहाड़िया परिवार निवास करते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार पिछले छह महीने से खराब पड़ा हुआ है. उन्होंने कई बार मरम्मत के लिए विभाग को आवेदन दिया, लेकिन कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गयी. ग्रामीण सुंदरा पहाड़िया, चंदू पहाड़िया, जबरा पहाड़िया, रमेश मालतो और सुरेंद्र मालतो ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण पानी की खपत अधिक हो गयी है, जिससे उन्हें लगभग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है. भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव दीनबंधु मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या अत्यंत गंभीर है. उन्होंने बताया कि पेयजल विभाग को कई बार पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. दीनबंधु मंडल ने चेतावनी दिया कि यदि जलमीनार की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जल्द धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola