बसंतराय के केवां गांव में भीषण अगलगी में घर जलकर राख, बच्ची झुलसी

Updated:
विज्ञापन
बसंतराय के केवां गांव में भीषण अगलगी में घर जलकर राख, बच्ची झुलसी

अगलगी के समय मां गयी थी खेत और बच्चे सोये थे घर में

विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवां में बीती रात आग लगने से मो अब्बास का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग की लपटों में फंसी 10 वर्षीय बच्ची शाहाना खातून को ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर बाहर निकाला. बच्ची के चेहरे, हाथ और पैरों में गंभीर जलने की चोटें आयी हैं और उसका इलाज चल रहा है. घटना के समय अब्बास की पत्नी खेत में थीं, जबकि उनके छोटे-छोटे बच्चे घर में सो रहे थे. आग ने घर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया. घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और सभी आवश्यक सामान जलकर राख हो गये. पीड़ित मो अब्बास कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज मुंबई में चल रहा है. इस अग्निकांड के बाद परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि जिला मुख्यालय की दूरी करीब 30-32 किलोमीटर होने के कारण अग्निशमन वाहन मौके पर समय पर नहीं पहुंच पाया. ग्रामीणों ने मांग किया है कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर स्थायी अग्निशमन की व्यवस्था की जाये. उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें भुला दिया जाता है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola