आइसक्रीम गाड़ी से टक्कर में बाइक सवार गिरे, महिला की मौत, पति के हाथ-पैर टूटे

Updated at : 06 Apr 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
आइसक्रीम गाड़ी से टक्कर में बाइक सवार गिरे, महिला की मौत, पति के हाथ-पैर टूटे

गोड्डा के हरिपुर गांव में बीती रात बाइक और आइसक्रीम वाहन की टक्कर में बर्षा कुमारी (21) की मौत हो गई, उनका पति प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल है। दोनों सड़क पर गिर गए और अस्पताल ले जाने के दौरान बर्षा ने दम तोड़ दिया। तीन माह के मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठा गया। प्रेम कुमार के हाथ-पैर टूट गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना से हरिपुर गांव और मायके साहेबगंज में शोक फैल गया है। थाना पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरु की है।

विज्ञापन

गोड्डा सड़क हादसे ने छीन ली एक परिवार की खुशियां प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोड्डा-परसा मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात हुए हादसे में हरिपुर गांव निवासी प्रेम कुमार सिकदार की पत्नी बर्षा कुमारी (21 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हैं. बाइक और आइसक्रीम वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 10.30 बजे बर्षा कुमारी ने दम तोड़ दिया. पति प्रेम कुमार के हाथ-पैर टूट गए हैं और उनका इलाज जारी है. तीन माह के मासूम पुत्र के सिर से मां का साया उठ गया है. इस घटना ने हरिपुर गांव और मायके साहेबगंज में गहरा शोक फैला दिया है. परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बर्षा कुमारी का विवाह प्रेम कुमार से हुआ था. नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. तीन माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया घटना के बाद से हरिपुर गांव व मायके साहेबगंज में शोक की लहर दौड पडी. परिजन मनीष कुमार ने बताया बर्षा कुमारी का मायका साहेबगंज है. तीन बर्ष पूर्व उनका विवाह मेरे छोटे भाई प्रेम कुमार से हुआ था. मृतका अपने पीछे जख्मी पति व तीन महीने के एक मासूम पुत्र को छोड़ गई है, पुत्र के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का फर्द बयान लेकर शव को अपने कब्जे में लिया. सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. क्या कहते हैं थाना प्रभारी पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. उनका ये भी कहना है कि नगर थाना द्वारा लिए गए फर्द बयान की कॉपी नहीं मिली है. मिलते ही केस दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा. आनंद कुमार साहा, थाना प्रभारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola