बोआरीजोर प्रखंड के चर्चों में धूमधाम से मनाया गया ईस्टर संडे

Updated at : 05 Apr 2026 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
बोआरीजोर प्रखंड के चर्चों में धूमधाम से मनाया गया ईस्टर संडे

चर्चों में आयोजित हुई प्रार्थना सभा

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के जिरली चर्च, रतनपुर चर्च, बड़ा सिमड़ा चर्च, डकैता चर्च, तेलगामा चर्च और मंगरा चर्च में ईसाई समुदाय ने ईस्टर संडे बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया. इस अवसर पर फादर विनोद, फादर परवीन और फादर जस्टिन अमरूस ने चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया. फादरों ने बताया कि ईस्टर संडे भगवान यीशु के पुनर्जन्म के अवसर पर मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि गुड फ्राइडे को यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था और तीन दिन बाद रविवार को वे पुनः जीवित हुए. यह दिन मृत्यु पर जीवन और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. चर्च में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई समुदाय ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर ईस्टर अंडे भी वितरित किये गये, जो नये जीवन और आशा का प्रतीक माने जाते हैं.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola