गोड्डा : पवन साह ने पत्रकारों समेत 1000 अज्ञात पर दायर किया मुकदमा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा के कन्हवारा में 16 सितंबर को पुल के शिलान्यास मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पवन साह द्वारा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पांव धुलाई प्रकरण कोर्ट तक पहुंच गया है. विभिन्न न्यूज चैनलों में दिखाये गये खबर व अखबारों में प्रकाशित समाचार के विरुद्ध कन्हवारा के पवन कुमार साह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी […]
विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा के कन्हवारा में 16 सितंबर को पुल के शिलान्यास मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पवन साह द्वारा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पांव धुलाई प्रकरण कोर्ट तक पहुंच गया है. विभिन्न न्यूज चैनलों में दिखाये गये खबर व अखबारों में प्रकाशित समाचार के विरुद्ध कन्हवारा के पवन कुमार साह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश सिन्हा की अदालत में मुकदमा दायर किया है. मुकदमे में नामजद 10 मीडिया हाउस के पत्रकार व 1000 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. मुकदमे में घटना के संबंध में अपने पक्ष से पवन साह ने पांच गवाहों के नाम भी दिये हैं. न्यायालय ने मुकदमे को अंगीकृत करते हुए पवन साह के शपथ बयान पर तीन अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










