देशी पिस्टल व कारतूस के साथ एक को दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2018 3:57 AM
गोड्डा : मंगलवार को गोड्डा कोर्ट के आस-पास अज्ञात युवक को देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ नगर थाना की पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया है. इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद छापेमारी के दौरान युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. […]
गोड्डा : मंगलवार को गोड्डा कोर्ट के आस-पास अज्ञात युवक को देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ नगर थाना की पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया है. इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद छापेमारी के दौरान युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पकड़ाये युवक की निशानदेही पर शहर के कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है.
अब तक इस बात की सूचना गोपनीय है कि पकड़ाने वाला युवक कौन है और किस मकसद से कोर्ट के समीप मौजूद था. इस मामले में एसपी राजीव रंजन सिंह से पूछे जाने पर बताया कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. अभी कुछ भी बताना जांच के दृष्टिकोण से सही नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










