एक माह में वाशिंग पिट पूरा करने का लक्ष्य, प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन पर लगेंगे लिफ्ट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2026 9:09 PM

विज्ञापन

मालदा मंडल के एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य ने गोड्डा रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। 49 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले वाशिंग पिट का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे गोड्डा से ट्रेनों की सफाई स्थानीय स्तर पर हो सकेगी। निरीक्षण में सफाई, रेलवे सुरक्षा और प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट सुविधा पर भी ध्यान दिया गया। यात्रियों की कनेक्टिविटी में सुधार हेतु शिकायतों का समाधान जल्द किया जाएगा। सांसद डॉ. निशिकांत दूबे के प्रयासों से स्टेशन का विकास हुआ है।

विज्ञापन

गोड्डा रेलवे स्टेशन का एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य ने किया व्यापक निरीक्षण गोड्डा से ट्रेनों की सफाई व्यवस्था अब भागलपुर के बजाय स्थानीय स्तर पर संभव होगी अदानी पावर कोयला ढुलाई रेलवे लाइन की सुरक्षा और संचालन का हुआ निरीक्षण संवाददाता, गोड्डा मालदा मंडल रेलवे डीवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अमरेंद्र कुमार मौर्य ने गुरूवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन का दौरा कर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों के साथ स्टेशन में निर्माणाधीन वाशिंग पिट एवं रेलवे सेफ्टी कार्यों का निरीक्षण किया. श्री मौर्य ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का गहन अवलोकन किया और चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. वाशिंग पिट निर्माण की स्थिति का लिया जायजा गोड्डा रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में गोड्डा पोडैयाहाट के गोपलाडीह के पास बन रहे वाशिंग पिट का भी निरीक्षण किया गया. यह वाशिंग पिट करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. इसकी लंबाई लगभग 60 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर है. श्री मौर्य ने बताया कि कार्य तीव्र गति से संचालित है और इसे करीब एक माह में पूरा कर लिया जाएगा. रेलवे सुविधाओं में बड़ा बदलाव वाशिंग पिट के पूरा हो जाने के बाद गोड्डा से खुलने वाली दो बड़ी गाड़ियों की सफाई स्थानीय स्तर पर ही की जा सकेगी. फिलहाल रेल गाड़ियों की सफाई भागलपुर में की जाती है. इसके शुरू होने के बाद गोड्डा से अन्य ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा बढ़ेगी. यात्रियों की कनेक्टिविटी और समस्याएं निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि गोड्डा स्टेशन से सुबह के समय अन्य स्टेशनों के लिए ट्रेनों का मेल नहीं मिलने से यात्रियों को दुमका, देवघर और जसीडीह जाने में परेशानी होती है. पूर्व में हंसडीहा स्टेशन पर ट्रेन का मेल मिलने से यात्री सुबह 11 बजे तक दुमका और जसीडीह पहुंच जाते थे. हंसडीहा और भागलपुर रूट की स्थिति हंसडीहा से भागलपुर के लिए सुबह 10 बजे के बाद ढाई से तीन बजे तक कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है. 10:20 बजे खुलने वाली डीएमयू ट्रेन और गोड्डा-सियालदाह ट्रेन के 10:20 बजे पहुंचने से पहले ही हंसडीहा से ट्रेन खुल जाती है. इससे गोड्डा के यात्री भागलपुर नहीं जा पाते. जबकि डीएमयू ट्रेन को अन्य स्टेशनों पर आधे से एक घंटे तक रोका जाता है. श्री मौर्य ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर जल्द समाधान किया जाएगा. प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट की सुविधा श्री मौर्य ने जानकारी दी कि गोड्डा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो और तीन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी. इससे यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी. एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य ने गोड्डा से अदानी पावर के लिए कोयला ढुलाई हेतु उपयोग होने वाली रेलवे लाइन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी व्यवस्था की समीक्षा की और संचालन संबंधी जानकारी ली. सांसद के प्रयास से रेलवे के क्षेत्र में बढ़ा गोड्डा पिछले पांच वर्षों में गोड्डा रेलवे स्टेशन के व्यापक विकास का श्रेय गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे को दिया जा रहा है. उनके लगातार प्रयासों से यहां लंबी दूरी की आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन के साथ वाशिंग पिट और अमृत स्टेशन के रूप में विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola