कार और बाइक की टक्कर में युवक घायल, ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोड्डा-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

गोड्डा-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर दलदली गांव के समीप सोमवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के चंदना मोहनपुर गांव निवासी मिस्टर अंसारी अपनी बाइक से किसी कार्य से गोड्डा आ रहे थे.

विज्ञापन

इसी दौरान दलदली गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों तथा सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों की सहायता से घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola