गोड्डा में सरेशाम पर्स छिनतई, महिला के हाथ से 50 हजार रुपये झपटकर फरार हुआ बदमाश
AI-generated काल्पनिक तस्वीर
गोड्डा के लोहियानगर में अपराधियों ने एक महिला से 40 हजार रुपये नकद से भरा पर्स छीन लिया. यह घटना शनिवार शाम को हुई जब महिला रिश्तेदार के घर जा रही थी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
प्रतिनिधि, गोड्डा : गोड्डा शहर के लोहियानगर मुहल्ले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. शनिवार की देर शाम लोहियानगर हनुमंत अखाड़ा के समीप बेखौफ उच्चक्कों ने एक महिला से 50 हजार रुपये नकद से भरा पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए.
झपट्टा मारकर पर्स छीना
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पैदल ही कदवा टोला स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी. जैसे ही वह लोहियानगर हनुमंत अखाड़ा के पास पहुंची, तभी अचानक एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया. जब तक महिला कुछ समझ पाती या शोर मचाती, आरोपी तेजी से भाग निकला.
पर्स में थे 50 हजार रुपये
पीड़िता के मुताबिक पर्स में 50,000 रुपये नकद और कुछ जरूरी सामान मौजूद थे. घटना के बाद बदहवास महिला ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को मामले की सूचना दी.
आरोपी की तलाश में छापेमारी
घटना की जानकारी मिलते ही गोड्डा पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़िता से घटना की पूरी जानकारी ली और हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है. पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए