केरल में मृत मजदूर के परिजनों से मिले झामुमो जिलाध्यक्ष, सहायता का दिलाया भरोसा

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

केरल में मृत मजदूर राजीव हांसदा के परिजनों से झामुमो जिलाध्यक्ष ने मुलाकात की और हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

केरल में काम के दौरान मृत हुए पोड़ैयाहाट प्रखंड के कारूडीह गांव निवासी मजदूर राजीव हांसदा के परिजनों से मिलने सोमवार को झामुमो के जिलाध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. जिलाध्यक्ष ने तत्काल राहत के रूप में परिजनों को चावल, दाल, आलू सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में झामुमो परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान प्रेम नंदन मंडल ने श्रम विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मृतक के आश्रितों को श्रम विभाग की ओर से 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उन्होंने अधिकारियों से सहायता की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में मजदूरों और युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. दूर-दराज के राज्यों में मजदूरी के दौरान इस प्रकार की दुखद घटनाएं चिंता का विषय हैं.

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को पलायन के लिए विवश न होना पड़े. इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, केंद्रीय सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, श्याम हेम्ब्रम, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी, प्रेमलाल ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उल्लेखनीय है कि राजीव हांसदा की 13 जुलाई को केरल में कार्य के दौरान मृत्यु हो गयी थी. इस घटना से संबंधित समाचार 18 जुलाई को प्रकाशित होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों तथा श्रम विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पहल शुरू की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola