विवाहिता की गला दबाकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मृतका के चाचा के बयान पर हत्या की प्राथमिकी पति, ससुर,सास व चाचा ससुर को किया नामजद बसंतराय : बसंतराय के हरगम्मा गांव की विवाहिता गुंजा देवी (पति धर्मेंद्र रविदास) की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. परिजनों ने इस बाबत बसंतराय थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना बुधवार की रात […]
विज्ञापन
मृतका के चाचा के बयान पर हत्या की प्राथमिकी
पति, ससुर,सास व चाचा ससुर को किया नामजद
बसंतराय : बसंतराय के हरगम्मा गांव की विवाहिता गुंजा देवी (पति धर्मेंद्र रविदास) की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. परिजनों ने इस बाबत बसंतराय थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना बुधवार की रात की है. मृतका को इलाज के लिए बसंतराय ले जाया गया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. विवाहिता का मायका धोरैया थाना क्षेत्र का डेरू गांव है. बताया जाता है गुंजा देवी अपने पति के साथ बुधवार को ही देर शाम ससुराल हरगम्मा आयी थी. विवाहिता के चाचा विंदेश्वरी रविदास ने थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि एक माह पूर्व पति-पत्नी में दहेज को लेकर लड़ाई हुई थी.
मायका पक्ष के लोग काफी गरीब हैं. रिश्तेदारों द्वारा एक माह पूर्व समझौता भी कराया गया था. इसके बाद भी जब घर में मारपीट हुई तो गुंजा मायके चली गयी. मायका से लौटते ही पति ने गुंजा की गला दबाकर हत्या कर दी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है. पुलिस ने मृतका के चाचा के बयान पर उसके पति,ससुर,सास सहित अन्य को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.
कहती है पुलिस
मामले को लेकर चार को हत्याकांड का अभियुक्त बनाया गया है. पति, ससुर,सास व चाचा ससुर को नामजद किया गया है.
-रमण सिंह,बसंतराय जमादार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










