लूटपाट का फरार आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated at : 17 Aug 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

तीन वर्ष से पहले व्यवसायी से 3.21 लाख की हुई थी लूट गोड्डा : व्यवसायी से लूटपाट के मामले में पोड़ैयाहाट पुलिस ने दर्शन मुर्मू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दर्शन अमुवार गांव का रहने वाला है. तीन साल पहले लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था. हालांकि इस मामले […]
विज्ञापन
तीन वर्ष से पहले व्यवसायी से 3.21 लाख की हुई थी लूट
गोड्डा : व्यवसायी से लूटपाट के मामले में पोड़ैयाहाट पुलिस ने दर्शन मुर्मू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दर्शन अमुवार गांव का रहने वाला है. तीन साल पहले लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था. हालांकि इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी. पोड़ैयाहाट थाना में 181/15 के तहत मामला दर्ज किया गया था. व्यवसायी से 3.21 लाख रुपये की लूट हुई थी. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी. कहा कि पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी सुधीर सिंह व एएसआइ सोमनाथ चातर ने आरोपित को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि आरोपित दर्शन मुर्मू सीमावर्ती क्षेत्रों में लूटकांड के मामले में वांछित भी रहा है. पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी. एसपी ने बताया कि इस मामले में थानेदार सहित एएसआइ को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




