गले में गमछा लगा कर जानवरों की तरह पीटा

Updated at : 27 Jun 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
गले में गमछा लगा कर जानवरों की तरह पीटा

मानवता शर्मसार. पथरगामा पुलिस की करतूत का वीडियो फुटेज हुआ वायरल गोड्डा : गोड्डा पुलिस का चेहरा फिर दागदार हो गया है. पथरगामा पुलिस की करतूत से मानवता शर्मसार हुई है. गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती के साथ पुलिस के दो पदाधिकारियों ने सरेआम जम कर मारपीट की. पथरगामा महगामा मुख्य पर एनएच 133 […]

विज्ञापन
मानवता शर्मसार. पथरगामा पुलिस की करतूत का वीडियो फुटेज हुआ वायरल
गोड्डा : गोड्डा पुलिस का चेहरा फिर दागदार हो गया है. पथरगामा पुलिस की करतूत से मानवता शर्मसार हुई है. गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती के साथ पुलिस के दो पदाधिकारियों ने सरेआम जम कर मारपीट की. पथरगामा महगामा मुख्य पर एनएच 133 के दाढ़ी घाट के पास मोटरसाइकिल रोक कर पति व पत्नी की जम कर पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है जो पुलिस की क्रूरता की कहानी बयां कर रही है. पीड़ित दंपती को अब तक इस बात की जानकारी भी नहीं हो पायी है कि किस मामले में दोषी रहने की वजह से उनसे मारपीट की गयी है. हालांकि मामला दो दिन पुराना है. मगर पीड़ित महिला व पति ने मंगलवार को एसपी राजीव रंजन सिंह से मिल कर न्याय की मांग की है.
क्या है मामला : एसपी राजीव रंजन सिंह को दिये आवेदन में पीड़िता ललिता देवी व पति सरजू पंजियारा ने कहा है कि वे पथरगामा थाना क्षेत्र के कोरका सिमरिया के रहने वाले हैं.
गले में गमछा…
23 जून की सुबह दंपती गंगा स्नान कर लौट रहे थे इस क्रम में पथरगामा मुख्य पथ पर एनएच 133 दाढ़ी घाट के पास पहले से दो पुलिस पदाधिकारी बगैर वर्दी के खड़े थे. पुलिस ने मोटरसाइकिल रोकने को कहा जब मोटरसाइकिल रोकने का कारण पूछा तो राजनाथ यादव गाली-गलौज करते हुए सरयू पंजियारा को पकड़ा, इस क्रम में ललिता देवी अपने पति के बचाव में जैसे ही आगे आयी, बाल पकड़ कर उसे जमीन पर गिरा कर अमानवीय तरीके से घसीट-घसीट कर पिटाई की. पिटाई के दौरान अन्य पुलिस बल ने भी लात से ललिता व सरयू को मारा. पुलिस ने इस क्रम में नकद 10 हजार व मोबाइल सेट रखते हुए गोड्डा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उन्हें लाया. वापस थाने लाकर दोनों से सादे कागज पर हस्ताक्षर कर छोड़ दिया गया. लेकिन ललिता देवी का कहना था किस गलती की सजा उसे दी गयी है.
बालू ढुलाई से जुड़ा है मामला : पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ट्रैक्टर से अवैध बालू की ढुलायी मामले में सरयू पंजियारा के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया था.
पत्नी को भी मारा लात से, एसपी से मिली पीड़ित महिला
23 जून को महगामा पथरगामा मुख्य मार्ग एनएच 133 दाढ़ी घाट के पास पुलिस ने महिला दंपती की बेरहमी से करीब आधे घंटे तक की पिटाई
गोड्डा पुलिस को मामले की जानकारी मिली है. वीडियो क्लिप के साथ एसपी को इस बात की जानकारी दी गयी है. पुलिस ने अपनी सीमा को लांघ कर अमानवीय करतूत किया है जो समाज को कलंकित करने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola