योग करने से हमें रोग से लड़ने की मिलती है शक्ति

Updated at : 22 Jun 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
योग करने से हमें रोग से लड़ने की मिलती है शक्ति

गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्थानीय गांधी मैदान में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी किरण कुमारी पासी किया, एसपी राजीव रंजन सिंह, डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ नमन प्रियेश लकड़ा, नगरपरिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल व सिविल सर्जन डॉ वन देबी झा ने संयुक्त रूप से किया. […]

विज्ञापन

गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्थानीय गांधी मैदान में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी किरण कुमारी पासी किया, एसपी राजीव रंजन सिंह, डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ नमन प्रियेश लकड़ा, नगरपरिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल व सिविल सर्जन डॉ वन देबी झा ने संयुक्त रूप से किया. उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए श्रीमति पासी ने कहा कि वे स्वयं हर दिन योग करतीं हैं. योग करने से हमें रोग से लड़ने की शक्ति मिलती है. पतंजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षकों ने योग के विविध आयामों को विस्तार पूर्वक बताया. विभिन्न आसन में सुखासन, पद्मासन, सलभासन, शशंकासन, उत्तानपाद आसन, कपाल भांति, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम व योग मुद्रा ताड़ासन आदि का अभ्यास कराया गया.

बताया कि नियमित योग से तनाव से मुक्ति, अनिद्रा निवारण, मोटापा व कमर दर्द आदि रोगों से लड़ने के लिए शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है. पतंजलि योग पीठ महिला प्रकोष्ठ की रेणु कुमारी के बारे में योग प्रशिक्षक ने बताया कि इन्हें कैंसर से लड़ने में योग से काफी लाभ प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola