गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

गोड्डा : गोड्डा में भाजपा नेता शंकर राय की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. शंकर राय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरघट्टी गांव के रहने वाले थे. शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, शंकर दरघट्टी बालू घाट में ही रहते थे. महादेव इंक्लेव कंपनी में गार्ड […]
गोड्डा : गोड्डा में भाजपा नेता शंकर राय की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. शंकर राय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरघट्टी गांव के रहने वाले थे. शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, शंकर दरघट्टी बालू घाट में ही रहते थे. महादेव इंक्लेव कंपनी में गार्ड के रूप में कार्य करते थे. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात बालू घाट से सटे मकान के छत पर सोये थे. इसी बीच अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, मामला बालू उठाव व आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है. हालांकि पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस को अब तक इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




