घाट बंका के मुखिया पर दर्ज होगी प्राथमिकी

गोड्डा : घाट बंका के मुखिया राजकुमार भगत सहित पुत्र बिट्टु भगत पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश मोदी ने दी. बताया कि गांव के ही विधवा बिंदा व मीरा देवी ने आवेदन दिया है. मालूम हो कि बिंदा ने मुखिया व उनके पुत्र पर आरोप लगाया गया था कि […]
गोड्डा : घाट बंका के मुखिया राजकुमार भगत सहित पुत्र बिट्टु भगत पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश मोदी ने दी. बताया कि गांव के ही विधवा बिंदा व मीरा देवी ने आवेदन दिया है. मालूम हो कि बिंदा ने मुखिया व उनके पुत्र पर आरोप लगाया गया था कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध रूप से 15 हजार व 30 हजार राशि मांग कर रही है. मुखिया व उनके पुत्र दोनों ने यह राशि नहीं देने पर मारपीट की. वहीं उनकी बहू ने बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है. इसको लेकर ही प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




