डीएसइ के वाहन से अधेड़ घायल, हंगामा

गोड्डा : शहर में सोमवार काे डीएसइ के वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ घायल हो गया. एक बाइक भी चपेट में आ गयी. इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार अनियंत्रित बोलेरो (जेएच 17 इ 5889) समाहरणालय के सामने ठेला से जा टकरायी. पैदल जा रहे अनिल कुमार सिंह बोलेरो की […]
गोड्डा : शहर में सोमवार काे डीएसइ के वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ घायल हो गया. एक बाइक भी चपेट में आ गयी. इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार अनियंत्रित बोलेरो (जेएच 17 इ 5889) समाहरणालय के सामने ठेला से जा टकरायी. पैदल जा रहे अनिल कुमार सिंह बोलेरो की चपेट में आ गये. अधिक चोट लगने के कारण घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनिल कुमार सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव के रहने वाले हैं. वहीं बोलेरो के नीचे एक बाइक भी दब गयी. इसको लेकर घटनास्थल पर हंगामा होने लगा. लोगों ने चालक की पिटाई कर दी. चालक ने भागकर किसी तरह जान बचायी. बताया जाता है कि चालक नशे में था. बाद में पुलिस ने मामले को संभाल लिया. लोगों ने विभाग के पदाधिकारी व अकाउंटेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि पदाधिकारी ही वाहन चला रहे थे. हालांकि जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने ऊपर लगाये गये आरोप से इंकार किया है. कहा कि वे स्वयं डीसी की बैठक में थे. वाहन कौन ले गया पता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




