दो माह से अमरपुर में बिजली नहीं, परेशानी

Updated at : 05 Jun 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
दो माह से अमरपुर में बिजली नहीं, परेशानी

बसंतराय : प्रखंड अंतर्गत बेलडीहा पंचायत के अमरपुर गांव में खराब ट्रांसफाॅर्मर के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है. ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. गांव में बिजली नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को पढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव की आबादी लगभग पांच सौ की है. मूल रूप से अनुसूचित […]

विज्ञापन

बसंतराय : प्रखंड अंतर्गत बेलडीहा पंचायत के अमरपुर गांव में खराब ट्रांसफाॅर्मर के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है. ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. गांव में बिजली नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को पढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव की आबादी लगभग पांच सौ की है. मूल रूप से अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं. ग्रामीण सुनील कुमार, शंभु पासी, धारो कुमार पासवान, बलराम पासवान, संजय पासवान, चंदन पासवान, शिशुपाल कुमार पासवान, रावण पासी, भूषण पासी, महेश राय, महेंद्र राय, पारो राय, चंचला देवी, सुनीता देवी, कुन्नी देवी, कंकई देवी, कल्पना देवी आदि ने बताया कि दो माह पूर्व ट्रांसफाॅर्मर खराब हुआ था. कई बार विभाग को भी सूचना दी गयी. लेकिन ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत नहीं हो पायी. ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅर्मर के मरम्मत मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola