न्यूनतम मजदूरी नहीं मिली तो होगा आंदोलन

Updated at : 05 Jun 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूनतम मजदूरी नहीं मिली तो होगा आंदोलन

चालकों का दो दिवसीय हड़ताल समाप्त बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के प्राइवेट हल्का वाहन चालक का दो दिवसीय हड़ताल समाप्त हो गया. हड़ताल के दूसरे दिन सोमवार को प्राइवेट हल्का वाहन चालकों ने राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जा नगर से रैली निकाली. रैली ओसीपी मेन गेट के पास से होते हुए छोटा सिमडा मैदान में सभा में […]

विज्ञापन

चालकों का दो दिवसीय हड़ताल समाप्त

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के प्राइवेट हल्का वाहन चालक का दो दिवसीय हड़ताल समाप्त हो गया. हड़ताल के दूसरे दिन सोमवार को प्राइवेट हल्का वाहन चालकों ने राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जा नगर से रैली निकाली. रैली ओसीपी मेन गेट के पास से होते हुए छोटा सिमडा मैदान में सभा में बदल गयी. सभा को संबोधित करते हुए एटक नेता रामजी शाह व सीटू के वरीय नेता डॉ राधेश्याम चौधरी ने कहा कि प्राइवेट हल्का वाहन चालकों की मांग जायज है. हर हाल में न्यूनतम मजदूरी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 24 घंटे चालकों द्वारा राजमहल परियोजना की सेवा की जाती है. फिर भी परियोजना प्रबंधन के द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती है. कहा कि अगर जल्द न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती है तो जोरदार आंदोलन
किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola