चाकूबाजी में युवक घायल

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के युवक नंदलाल यादव को चाकू से मारकर घायल कर दिया गया. घटना गुरुवार के देर रात की है. युवक गंभीर रूप से घायल है. बेहतर इलाज के लिए युवक को भागलपुर रेफर किया गया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. मारपीट की घटना को […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के युवक नंदलाल यादव को चाकू से मारकर घायल कर दिया गया. घटना गुरुवार के देर रात की है. युवक गंभीर रूप से घायल है. बेहतर इलाज के लिए युवक को भागलपुर रेफर किया गया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. मारपीट की घटना को बेलारी व सरौतिया के दीपक राणा व विपुल यादव ने अंजाम दिया है. दोनों फरार है. हालांकि पुलिस ने दोनों की बाइक जब्त कर ली है. जानकारी मिलने पर पुलिस सचेत हो गयी. इस क्रम में पेट्रोलिंग वाहन में बैठे पुलिस ने दोनों आरोपियों को आते देखा और उसे खदेड़ा तो वह नहर चौक होते हुए बेलारी गांव की ओर भागने लगा. इसी बीच वे गिर गये. बाद में वे भाग गये तब पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




