जिप सदस्य 24 हजार घूस लेते पकड़ायी

Updated at : 31 May 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
जिप सदस्य 24 हजार घूस लेते पकड़ायी

महगामा : महगामा थाना के राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जानगर के पास बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे 24 हजार घूस लेते जिप सदस्य बीबी निशाद जिया को एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है. रंगे हाथों घूस की राशि लेते एंंटी क्रप्शन के 12 सदस्यीय टीम में शामिल दो महिला पदाधिकारी ने उन्हें राशि […]

विज्ञापन

महगामा : महगामा थाना के राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जानगर के पास बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे 24 हजार घूस लेते जिप सदस्य बीबी निशाद जिया को एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है. रंगे हाथों घूस की राशि लेते एंंटी क्रप्शन के 12 सदस्यीय टीम में शामिल दो महिला पदाधिकारी ने उन्हें राशि के साथ वाहन पर बैठकर दुमका ले गयी. गिरफ्तारी के वक्त निशाद जिया ने प्रतिकार भी किया, मगर टीम ने बल प्रयोग कर उन्हें उठा ले गयी. दौरान जिप सदस्य के जब्त स्कूटी को महगामा थाने में रख छोड़ गयी है.

क्या है घटनाक्रम : महगामा उत्तरी की जिप सदस्य बीवी निशाद जिया नयानगर गांव की रहने वाली बतायी जाती हैं. तीन दिन पूर्व शीतल गांव के किसी मोइनुउद्दीन नामक व्यक्ति ने तालाब खुदाई को लेकर अनुसंशा के लिये संपर्क करने पर जिप सदस्य ने 24 हजार रुपये की राशि की डिमांड की थी. पीड़ित व्यक्ति ने इस बात की जानकारी एंटी क्रप्शन विभाग के डीएसपी को दिया. दुमका से दिये गये इशारे पर आज घूस की राशि को चुकता करने के लिए निशाद जिया से संपर्क किया गया. इससे पहले एंटी क्रप्शन की 12 सदस्यीय टीम लगातार तीन घंटे से राजेंद्र स्टेडियम एवं अस्पताल के आसपास रेकी कर रही थी.
जिप सदस्य 24 हजार…
दोपहर ढाई बजे तय स्थान व समय पर निशाद जिया स्टेडियम के कोने के पास लाल रंग की स्कूटी से पहुंची. पहले से तैयार पीड़ित व्यक्ति ने 24 हजार की राशि जिप सदस्य के हाथ में थमाते ही एसीबी की दो महिला पदाधिकारी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के दौरान निशाद जिया ने दोनों महिला अधिकारी के साथ बल प्रयोग कर वाहन पर चढ़ने से इनकार किया तो उन्हें जबरन वाहन पर चढ़ाया गया. जब्त स्कूटी को महगामा थाना में छोड कर एसीबी की टीम दुमका की ओर प्रस्थान कर गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola