जसीडीह रेलवे स्टेशन से युवती गायब, मामला दर्ज

Updated at : 30 May 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
जसीडीह रेलवे स्टेशन से युवती गायब, मामला दर्ज

मिहिजाम : जयनगर सियालदाह-गंगासागर एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान जसीडीह रेलवे स्टेशन से एक युवती के गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. युवती के परिजनों ने चितरंजन रेल थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. घटना के बारे में बताया गया है कि बिहार के बेगुसराय जिले उल्लाव थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

मिहिजाम : जयनगर सियालदाह-गंगासागर एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान जसीडीह रेलवे स्टेशन से एक युवती के गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. युवती के परिजनों ने चितरंजन रेल थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. घटना के बारे में बताया गया है कि बिहार के बेगुसराय जिले उल्लाव थाना क्षेत्र के आदर्शनगर कॉलोनी की रहने वाली अंजलि मल्लिक उम्र करीब 19 वर्ष अपने महिला रिश्तेदार के साथ ट्रैन से सफर कर रहे थी. उसके साथ तीन अन्य महिला तथा एक बालिका भी थी.

सभी लोग ट्रेन के महिला कम्पार्टमेंट में सफर कर रहे थे. जसीडीह में सुबह करीब चार बे ट्रेन के आने पर पर अंजलि ने टॉयलेट जाने की इच्छा जतायी, लेकिन महिला बॉगी की टॉयलेट अंदर से बंद रहने के कारण वह ट्रेन से उतर कर दूसरे बॉगी की तरफ चली गयी. इसी बीच ट्रेन खुल गयी. चितरंजन रेल थाना प्रभारी किशुन प्रसाद गुप्ता ने इस बाबत बताया पुलिस अपने स्तर से युवती की खोज में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola