छतरपुर में टीपीसी के तीन एरिया कमांडर ढेर, तीन उग्रवादी गिरफ्तार

छतरपुर (पलामू) : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ पंचायत के हिंसागडुंडुर में पुलिस ने मुठभेड़ में टीपीसी के तीन एरिया कमांडर को मार गिराया. मुठभेड़ रविवार रात करीब 11:45 से 1:30 बजे तक चली. मारे गये एरिया कमांडर में चतरा का रहनेवाला पवन, गढ़वा निवासी चंदन कुमार और पाटन के नावाजयपुर […]
छतरपुर (पलामू) : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ पंचायत के हिंसागडुंडुर में पुलिस ने मुठभेड़ में टीपीसी के तीन एरिया कमांडर को मार गिराया. मुठभेड़ रविवार रात करीब 11:45 से 1:30 बजे तक चली. मारे गये एरिया कमांडर में चतरा का रहनेवाला पवन, गढ़वा निवासी चंदन कुमार और पाटन के नावाजयपुर का रहनेवाला अमरजीत है.
वहीं, मुठभेड़ में घायल उग्रवादी लल्लू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दो अन्य उग्रवादी विकास पासवान और एक नाबालिग को भागने के क्रम में पकड़ा गया. उग्रवािदयों के पास से एके-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किये गये हैं. पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा मुठभेड़स्थल पर पहुंचे. उनके नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




