जाम के झाम से निजात पाने के लिए शहर में होगा वेंडर जोन का निर्माण

मिहिजाम : नगर में फुटपाथों पर दुकान करने वाले दुकानदारो के लिए वेंडर जोन का निर्माण किया जायेगा. जिससे की शहर को जाम से निजात मिलेगा. राज्य नगर विकास विभाग के पहल पर इसके लिए कवायद शुरू कर दी गयी है. दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्थल का चयन कर फुटपाथ […]
मिहिजाम : नगर में फुटपाथों पर दुकान करने वाले दुकानदारो के लिए वेंडर जोन का निर्माण किया जायेगा. जिससे की शहर को जाम से निजात मिलेगा. राज्य नगर विकास विभाग के पहल पर इसके लिए कवायद शुरू कर दी गयी है. दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्थल का चयन कर फुटपाथ पर दुकान करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जायेगा, ताकि एक ही स्थान पर सभी फुटपाथी दुकानदार अपनी दुकान चला सके. साथ ही फुटपाथी दुकानदारों के कारण सड़क पर लगने वाले जाम लोगों को राहत मिल जायेगा.
12 सदस्यीय समिति का होगा गठन
वहीं नगर परिषद के द्वारा 12 सदस्यीय नगर विक्रय समिति का गठन किया जायेगा.जिसके सदस्य विक्रय समिति में सदस्य फुटपाथी दुकानदार ही बन सकते है, जो योजना के क्रियान्वयन में अपना सुझाव तथा सहयोग प्रदान करेगी.
वेंडर जोन के निर्माण से क्या लाभ होगा
नगर में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर कोई निश्चित व्यावसायिक स्थल का निर्माण नहीं हो सका है. जिस वजह से फुटपाथी दुकानदार सड़क किनारे या किसी दुकान के आस पास खाली पड़े स्थल पर अपनी गुमटी लगा कर रोजी-रोटी चलाते हैं. जिस वजह से प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है. वेंडर जॉन का निर्माण हो जाने से ऐसे गरीब तबके के लोगों को राहत मिल जायेगी. वेंडर जॉन के निर्माण हो जाने से लोगों को एक ही स्थान पर रोजमर्रा की सभी समाने एक ही स्थान पर मिल जायेगी.
वेंडर जोन में रहेगी साफ-सफाई की व्यवस्था
वेंडर जोन की पूरी साफ-सफाई की व्यवस्था रहेगी. ताकि लोगों को बाजार करने में कोई परेशानी नहीं हो. नगर के स्टेशन रोड मुख्य बाजार क्षेत्रों में फुटपाथी दुकाने है. सबसे अधिक फुटपाथी दुकानदार स्टेशन रोड में पाये जाते हैं. जिसमें मुख्य रूप से सब्जी तथा फल की दुकाने है.जिस वजह से यह मार्ग सुबह व शाम के वक्त जाम की समस्या से ग्रसित रहता है. वेंडर जॉन के निर्माण से नगर की सुदंरता में भी बढ़ोतरी होगी.
कहते हैं अधिकारी
दीनदयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन से राज्य सरकार ने योजना को शुरू करने को लेकर फुटपाथी दुकानदारों का सर्वे रिपोर्ट मांगा है. इसके पश्चात इस पर आगे की कार्रवाई होगी.
– आनंद कुमार दांगी, सीटी मैनेजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




