अल्ताफ राजा 23 फरवरी को गोड्डा में, अपराजिता सम्मान समारोह में पेश करेंगे कार्यक्रम

Updated at : 22 May 2018 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
अल्ताफ राजा 23 फरवरी को गोड्डा में, अपराजिता सम्मान समारोह में पेश करेंगे कार्यक्रम

गोड्डा : ‘तुम तो ठहरे परदेसी ‘ गाकर देश में धूम मचाने वाले सिंगर अल्ताफ राज गोड्डा में कार्यक्रम पेश करने वाले हैं. प्रभात खबर द्वारा ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ के दौरान अल्ताफ राजा कार्यक्रम पेश करेंगे. बता दें कि ‘अपराजिता सम्मान समारोह ‘ में गोड्डा के उन चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने […]

विज्ञापन

गोड्डा : ‘तुम तो ठहरे परदेसी ‘ गाकर देश में धूम मचाने वाले सिंगर अल्ताफ राज गोड्डा में कार्यक्रम पेश करने वाले हैं. प्रभात खबर द्वारा ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ के दौरान अल्ताफ राजा कार्यक्रम पेश करेंगे. बता दें कि ‘अपराजिता सम्मान समारोह ‘ में गोड्डा के उन चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपना, अपने राज्य व देश का नाम रोशन किया है. जिनसे प्रेरणा लेकर लोग जिंदगी गढ़ सकते हैं.

कौन हैं अल्ताफ राजा

नागपुर में जन्मे अल्ताफ राजा की गिनती देश के बड़े ‘कव्वाली सिंगर’ के रूप में भी होती है. अपने पहले एलबम ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ से लोकप्रियता के शिखर छूने वाले अल्ताफ राजा ने कई फिल्मों मे भी गाना गाया. इनमें ‘शपथ’, ‘यमराज’ , ‘मदर’ और ‘घनचक्कर’ प्रमुख हैं. मात्र 15 साल की उम्र से ही वे कव्वाली की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola