स्मार्ट क्लास से ही बच्चे बनेंगे स्मार्ट
Updated at : 19 May 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

बांका से लौटकर शिक्षकों ने दी शिक्षा को बेहतर बनाने की रिपोर्ट गोड्डा : समाहरणालय सभा कक्ष में डीसी किरण कुमारी पासी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक बैठक आयोजित किया गया. जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक व जिले के दर्जनों शिक्षक शामिल थे. बैठक के दौरान बिहार के बांका जिला के विभिन्न स्कूलों में […]
विज्ञापन
बांका से लौटकर शिक्षकों ने दी शिक्षा को बेहतर बनाने की रिपोर्ट
गोड्डा : समाहरणालय सभा कक्ष में डीसी किरण कुमारी पासी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक बैठक आयोजित किया गया. जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक व जिले के दर्जनों शिक्षक शामिल थे. बैठक के दौरान बिहार के बांका जिला के विभिन्न स्कूलों में उच्चतर शिक्षा की जानकारी को लेकर किये गये भ्रमण की रिर्पोट को शिक्षकों ने डीसी के समक्ष रखा. शिक्षकों की ओर से बांका जिले में सरकार की ओर से संचालित पठन-पाठन की विस्तार से जानकारी दी गयी.डीसी ने भ्रमण से लौटे शिक्षकों को निर्देश दिया कि जिले में भी बांका जिले के अनुरूप, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए सभी शिक्षक जिले के अलग स्कूल में शिक्षा व्यवस्था के बारे में जाकर बतायें. जिसमें जिला प्रशासन भी शिक्षा-व्यवस्था के बदलाव के इस मुहिम में शिक्षा विभाग का साथ देगा.
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर 50 स्कूल का होगा चयन : शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए पहले चरण में 50 स्कूलों का चयन किया जायेगा. इन स्कूलों में बच्चों को नई तकनीक से पढ़ायी जायेगी. छात्रों को पढ़ाने के लिए वीडियो तकनीक का उपयोग स्कूलों की ओर किया जायेगा. वहीं डीसी ने शिक्षकों को अपने स्कूलों के पठन-पाठन में आने वाले समस्याओं को दूर करने के लिए स्मार्ट क्लास की योजना की शुरुआत करने का भी निर्देश दिया गया. गोड्डा जिले में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने इसे बड़ी पहल बताया.
प्रोजेक्टर से पढ़ाया जायेगा सांइस
बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सांइस वगैरह का विषय पढ़ाया जायेगा. शिक्षकों की ओर छात्रों के लिए विशेष रूप से गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान पर छोटे-छोटे नोट तैयार कर प्रोजेक्टर, वीडीओ के माध्यम से बताने का प्रयास करे. ताकि बच्चे अभी से ही तकनीक को लेकर जागरूक हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




