चालकों से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
चालकों से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

गोड्डा/हनवारा : बालू उठाव में रंगदारी मांगने के आरोप में हनवारा थाना के विश्वासखानी निवासी दीपक कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दीपक मंडल पर बालू उठाव में रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वह हनवारा थाना कांड संख्या 37/18 का मुख्य आरोपित है. इसके पूर्व इस मामले में […]

विज्ञापन

गोड्डा/हनवारा : बालू उठाव में रंगदारी मांगने के आरोप में हनवारा थाना के विश्वासखानी निवासी दीपक कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दीपक मंडल पर बालू उठाव में रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वह हनवारा थाना कांड संख्या 37/18 का मुख्य आरोपित है. इसके पूर्व इस मामले में पुलिस ने कैला उर्फ कैलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बताया जाता है कि बालू उठाव करने वाले चालकों से रंगदारी के रूप में तीन से चार सौ रुपये तक वसूलता था. गिरोह का मुख्य सूत्रधार बिहार का पप्पू सिंह है, जो पिस्टल के बल पर रंगदारी मांगता था. बताया जाता है कि दीपक मंडल द्वारा दो दिन पहले भी हवाई फायरिंग की गयी थी. इसको लेकर बिहार के संहौला, हनवारा व महगामा थाने की पुलिस उसे तलाश रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola