बाइक से गिर चाचा-भतीजा घायल

महगामा : थाना अंतर्गत महादेव बथान के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने पर चाचा-भतीजा घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट के ग्राम लकता दीकवानी निवासी कपिल देव दास व नागेंद्र प्रसाद दास साहिबगंज से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. महादेव बथान के समीप मवेशी को बचाने के चक्कर में […]
महगामा : थाना अंतर्गत महादेव बथान के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने पर चाचा-भतीजा घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट के ग्राम लकता दीकवानी निवासी कपिल देव दास व नागेंद्र प्रसाद दास साहिबगंज से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. महादेव बथान के समीप मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक से गिर जाने पर दोनों चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों घायलों को महगामा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज किया. चिकित्सक ने बताया कि बाइक से गिर जाने पर हाथ व सिर में चोट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




