शादी की खरीदारी करने जा रहा था गोड्डा बाजार

Updated at : 12 May 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
शादी की खरीदारी करने जा रहा था गोड्डा बाजार

प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को किया रेफर धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर हुआ फरार गोड्डा : गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंका घाट मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में एक की मौत व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एक ही बाइक (जेएच 18 डी […]

विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को किया रेफर

धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर
हुआ फरार
गोड्डा : गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंका घाट मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में एक की मौत व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एक ही बाइक (जेएच 18 डी 3949) पर तीन युवक सवार थे. बाइक चला रहे 27 वर्षीय नीलकंठ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दिलीप कुमार व पार्थन सेन को गंभीर चोट आयी. दोनों घायलों को भागलपुर रेफर कर दिया गया. धक्का मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुंदरपहाड़ी के धमनी बाजार निवासी नीलकंठ कुमार अपने बहनोई दिलीप कुमार (बोरियो) व एक अन्य व्यक्ति पार्थव कुमार के साथ गोड्डा आ रहा था.
नीलकंठ अपनी बहन की शादी के लिए सासान की खरीदारी करने जा रहा था. जैसे ही बंका घाट मोड़ के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया. इस क्रम में बाइक चला रहे नीलकंठ की मौके पर ही मौत हो गयी. दिलीप कुमार व पार्थव गंभीर रूप से घायल हो गये. मुफस्सिल थाना की पुलिस बंका पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा लाश को अपने कब्जे में ले लिया. घायल दिलीप व पार्थव सेन की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया. हालांकि अस्पताल में उस वक्त मात्र एक ही डॉक्टर थे. बाकी के बारे में बताया गया कि किसी स्वास्थ्य कैंप में गये हैं.
बहन की शादी से दो दिन पहले ही उठी भाई की अर्थी
मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. दहाड़ मारकर रोने की आवाज से पूरे अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों ने बताया कि नीलकंठ के बहन की शादी दो दिन बाद होने वाली थी. घर में खुशी के साथ मंगलगान गाये जा रहे थे. बहन की शादी के अरमानों को लेकर नीलकंठ बारातियों के स्वागत के लिये एक-एक सामान की व्यवस्था दौड़-दौड़ कर कर रहा था. मगर किसे पता था कि बहन की डोली से पहले भाई ही भाई की अर्थी उठ जायेगी. इधर मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
काश! पहना होता हेलमेट तो शायद बच जाती जान
पिछले दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया है. लेकिन लोग आज भी सुरक्षा को लेकर बेपरवाह हैं. वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने से गुरेज कर रहे हैं. शुक्रवार को धमनी निवासी नीलकंठ कुमार बिना हेलमेट बाइक चला रहा था. पीछे बैठे दोनों युवक हेलमेट पहन रखा था. नीलकंठ के सिर पर हेलमेट नहीं था. अस्पताल में इस बात की चर्चा हो रही थी कि अगर सावधानी पर ध्यान देकर नीलकंठ भी हेलमेट पहन लिया होता तो शायद अपनी बहन की डोली को विदा कर पाता. इन घटनाओं से भी लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत होने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola