परिजनों को तीन घंटे बाद मिली घटना की जानकारी
Updated at : 11 May 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से शव काे निकाला गया ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के मिश्र गंगटी पंचायत के गंगटी गांव स्थित बुढ़वा बांध में नौ साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृत बालक का नाम आलोक कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह आलोक स्नान करने के लिए […]
विज्ञापन
ग्रामीणों के सहयोग से शव काे निकाला गया
ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के मिश्र गंगटी पंचायत के गंगटी गांव स्थित बुढ़वा बांध में नौ साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृत बालक का नाम आलोक कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह आलोक स्नान करने के लिए बुढ़वा तालाब गया था. पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. परिजनों को तीन घंटे बाद घटना की जानकारी मिली. आलोक के पिता अरुण साह को ग्रामीणों ने घटना के बारे में बताया. कहा कि तालाब के पास बच्चे की लाश पानी में तैर रही है. इसके बाद बच्चे को तालाब से निकाला गया.
थाने में यूडी केस दर्ज : घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. थाना में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी. मृतक के पिता ने बताया कि आलोक गांव के मध्य विद्यालय में पांचवीं में पढ़ता था. बच्चे की मौत से परिवार में मातमी सन्नाटा छाया है. मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.दो भाई में आलोक सबसे छोटा था.
एक माह में डूबने से करीब 10 की मौत
गोड्डा में बच्चे के तालाब में डूबने से मौत का सिलसिला जारी है. मंगलवार को बोआरीजोर के ललमटिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में चार साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गयी थी. इससे पहले पथरगामा थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मौत डूबने से हो गयी थी. अप्रैल माह में महगामा में डूबने से एक साथ दो बच्चाें की मौत के बाद मेहरमा में भी एक बच्चे की मौत हो गयी थी. मुफसिल थाना क्षेत्र में भी एक बच्चे की मौत तालाब में डूबने के दौरान अप्रैल में ही हुई थी. जिले में लगातार हो रही मौत की घटना को लेकर क्षेत्र के लोग भयभीत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




