मेहरमा में ट्रैक्टर पलटा युवक की गयी जान

मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के मधुरा पंचायत के लोहचिंता संथाली के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि ट्रैक्टर(जेएच 17 एन 5902) के पलट जाने से युवक उसके नीचे दब गया. मृतक गोड्डा मुफस्सिल थाना के कान्हवारा निवासी 22 वर्षीय संटू यादव है. […]
मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के मधुरा पंचायत के लोहचिंता संथाली के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि ट्रैक्टर(जेएच 17 एन 5902) के पलट जाने से युवक उसके नीचे दब गया. मृतक गोड्डा मुफस्सिल थाना के कान्हवारा निवासी 22 वर्षीय संटू यादव है. सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक का शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला. पुलिस ने लाश को अपने में कब्जे में लेकर थाना लाया. इसके बाद मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दी गयी. मृतक के परिजन रात में ही थाना पहुंचे. मृतक के पिता मांगन यादव ने बताया कि संटू मजदूरी करता था. थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि देर रात ट्रैक्टर के नीचे दब कर एक युवक की मौत हो गयी है. युवक की पहचान के बाद उनके परिजन को बुलाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. कांड संख्या 36/18 के तहत चालक के ऊपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




