घर में लगी आग, छप्पर समेत सारा सामान खाक

महगामा : नयानगर पंचायत के बेलटिकरी गांव में बुधवार को एक घर में अचानक आग लग गयी. घटना में घर पूरी तरह से जल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना में बेलटिकरी निवासी दुखन अंसारी के घर का छप्पर व घर में रखे 50 किलो चावल, कपड़ा और बर्तन जल कर राख हो […]
महगामा : नयानगर पंचायत के बेलटिकरी गांव में बुधवार को एक घर में अचानक आग लग गयी. घटना में घर पूरी तरह से जल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना में बेलटिकरी निवासी दुखन अंसारी के घर का छप्पर व घर में रखे 50 किलो चावल, कपड़ा और बर्तन जल कर राख हो गये. पीड़ित ने बताया कि घर में दोपहर के समय सभी सोये थे. घर के छप्पर में एकाएक आग लग गयी. आग चारों तरफ फैलने से घर में रखे सामान जल गये. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. इधर मुखिया शंभू ठाकुर ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को किसी तरह की सहायता नहीं मिली है. पीडित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




