पांच आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर

Updated at : 10 May 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
पांच आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर

पथरगामा : हरकट्टा गैंगरेप के सात आरोपितों में पांच अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने अब तक दो आरोपित हरकट्टा निवासी प्रवीण मुर्मू व प्रदीप मुर्मू को ही गिरफ्तार कर पायी है. शेष पांच आरोपित हरकट्टा निवासी सिमोन मुर्मू, रोशन मुर्मू, रजीन मुर्मू, रौबेन मुर्मू व सोनवर्षा निवासी नीरज किस्कू फरार […]

विज्ञापन

पथरगामा : हरकट्टा गैंगरेप के सात आरोपितों में पांच अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने अब तक दो आरोपित हरकट्टा निवासी प्रवीण मुर्मू व प्रदीप मुर्मू को ही गिरफ्तार कर पायी है. शेष पांच आरोपित हरकट्टा निवासी सिमोन मुर्मू, रोशन मुर्मू, रजीन मुर्मू, रौबेन मुर्मू व सोनवर्षा निवासी नीरज किस्कू फरार हैं. पथरगामा पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. लेकिन सफलता नहीं मिल रही है.

इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर अशोक गिरी से ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. कहा कि जल्द ही पांचों आरोपित सलाखों के पीछे होंगे. बता दें कि रविवार की रात एक शादी समारोह में भाग लेने ननिहाल गयी नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया था. शौच के निकली बच्ची को सात युवकों ने उठाकर गांव के तालाब के पास लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola