बेटी के शव को बाइक से ले जाने के मामले की होगी जांच

गोड्डा : अस्पताल से एक पिता द्वारा बेटी के शव को बाइक पर लाद कर घर ले जाने के मामले को लेकर जिले के उपायुक्त गंभीर हो गये हैं. शनिवार को डीसी ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि इस मामले की पूरी न्यायिक जांच होगी. उधर इसकी जांच के लिए एसडीओ व एसडीपीओ दोनों […]
गोड्डा : अस्पताल से एक पिता द्वारा बेटी के शव को बाइक पर लाद कर घर ले जाने के मामले को लेकर जिले के उपायुक्त गंभीर हो गये हैं. शनिवार को डीसी ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि इस मामले की पूरी न्यायिक जांच होगी. उधर इसकी जांच के लिए एसडीओ व एसडीपीओ दोनों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. क्या मामला है, किस परिस्थिति में बच्ची को लेकर उसके पिता अस्पताल आये थे, कब आये, मौत कब हुई, अस्पताल के रजिस्टर में क्यों नहीं दर्ज हुआ, किस परिस्थिति में बच्ची को बाइक पर लाद कर उसके पिता अस्पताल से गये इसकी पूरी गहन जांच हो रही है. बिना जांच रिपोर्ट आये कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हां रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होंगे उनपर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




