लतौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से काउंटर केस

Updated:
विज्ञापन
लतौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से काउंटर केस

मामले की जांच में जुटी, मारपीट के पीछे बताया गया आपसी विवाद

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के लतौना गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराया है. लतौना निवासी बिहारी साह ने थाना में आवेदन दिया कि रात लगभग 10 बजे वे अपने घर पर परिवार के साथ भोजन कर रहे थे. इसी दौरान गांव के दीपनारायण साह एवं अन्य लोग उनके घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा से हमला किया और घर पर ईंटें फेंकी. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गये. बिहारी साह के आवेदन पर पथरगामा थाना में कांड संख्या 39/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दूसरे पक्ष के दीपनारायण साह ने थाना में आवेदन देते हुए कहा कि बिहारी साह एवं अन्य लोग उनके घर पर आये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. परिवार के लोग दौड़े तो आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया. उनके आवेदन पर पथरगामा थाना में कांड संख्या 40/26 के तहत मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि लतौना गांव में दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है. पुलिस घटना की पूरी जांच पड़ताल कर रही है और आरोपियों की पहचान व सचाई सामने लाने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola