19 अप्रैल को ब्लॉक मैदान में आयोजित होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन
19 अप्रैल को ब्लॉक मैदान में आयोजित होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

संयोजक, सह संयोजक और प्रमुख पदाधिकारी घोषित

विज्ञापन

स्थानीय नहर चौंक स्थित जिला संघ कार्यालय में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संयोजक, सह संयोजक एवं अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गयी. बैठक में तय किया गया कि यह विराट हिंदू सम्मेलन 19 अप्रैल को दोपहर 2 बजे ब्लॉक मैदान में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन में 11 कुंडीय गायत्री यज्ञ और विद्यालय के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा. बैठक में कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संयोजक सूरज सिंह, सह संयोजक मोती मंडल, अमित ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, प्रियंका कुमारी, कोषाध्यक्ष अनूप जसवाल, राजकिशोर पंडित, व्यवस्था प्रमुख अनिल कुमार, चंद्रशेखर कुमार, रवि मोदी, अंगज, प्रचार प्रमुख विवेकानंद भारती, कार्यकारिणी सदस्य परमानंद जी, सुभाष यादव, निशिकांत मिश्रा, विमल भारती, बबलू सिंह, लक्ष्मी चक्रवर्ती, मुख्य वक्ता अनिल ठाकुर को चयनित किया गया है. बैठक के दौरान देवघर विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में हिंदुओं को एकजुट करना, सामाजिक उन्नति के लिए सहयोग करना, उंच-नीच की भावना को मिटाना और समरसता का भाव विकसित करना है. इसके माध्यम से हिंदू मान-बिंदुओं के प्रति स्वाभिमान और संघ कार्य की व्यापकता को बढ़ावा देना भी प्रमुख लक्ष्य है. कार्यक्रम की तैयारी बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी, राजकिशोर पंडित, सुनील साह और विवेकानंद भारती सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola