पहले चरण में 22 पैक्स खरीदेंगे धान

Updated at : 02 Dec 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
पहले चरण में 22 पैक्स खरीदेंगे धान

अच्छी खबर. अगले सप्ताह से धान क्रय केंद्रों पर होगी खरीदारी 1700 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का मिलेगा लाभ क्रय समितियां करेगी खरीदारी, विभाग से होगा भुगतान गोड्डा : जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है. किसानों को धान खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा. सरकार ने प्रति क्विंटल 1700 रुपये समर्थन […]

विज्ञापन

अच्छी खबर. अगले सप्ताह से धान क्रय केंद्रों पर होगी खरीदारी

1700 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का मिलेगा लाभ
क्रय समितियां करेगी खरीदारी, विभाग से होगा भुगतान
गोड्डा : जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है. किसानों को धान खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा. सरकार ने प्रति क्विंटल 1700 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित कर दी है. पहले चरण में धान की खरीदारी जिले के 22 पैक्स के माध्यम से होगी. इसको लेकर प्रारंभिक रूप से पैक्स का चयन कर लिया गया है. जल्द ही धान की खरीदारी को सुनिश्चित किये जाने को लेकर यह कदम उठाया गया है. विभाग को 20 पैक्स की सूची बनाकर अनुमोदित करने का निर्देश दिया है. सरकार व जिला प्रशासन ने तत्परता दिखायी है.
डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता गुरुवार देर रात बैठक हुई. सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के साथ डीसी ने बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये. बताया कि पिछली बार की गलती इस बार नहीं दुहरायी जायेगी. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद होगा व खरीद की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जायेगा. डीसी ने कहा कि किसान स्वेच्छा से क्रय केंद्रों में अपने धान को बेच सकते हैं. किसानो को बिचौलिये अथवा व्यापारियो के हाथों धान नहीं बेचना होगा.
एक लाख 70 हजार क्विंटल धान क्रय का है लक्ष्य
किसानों से जिला प्रशासन ने इस बार एक लाख 70 हजार धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया है. 17 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का खरीदारी की जायेगी. इसके लिए क्रय समितियों को निर्देश दिया गया है.अगले सप्ताह से किसान, धान क्रय समितियों के माध्यम से धान बेच सकते हैं.
डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजी जायेगी राशि
इस बार किसानों के दिये गये अकाउंट में ही बेचे गये धान खरीदारी की राशि भेजी जायेगी. क्रय समितियां केवल धान खरीदारी करेगी. भुगतान जिला सहकारिता विभाग द्वारा किया जायेगा. क्रय समितियां खरीदे गये धान का एडवाइस काटेगी. इसके बाद ही किसानों के खाते में डीबीटी के तहत भुगतान किया जायेगा.
”धान क्रय का आदेश उपायुक्त की ओर से दिया गया है.जल्द ही खरीदारी शुरू होगी. किसानों से 1700 रुपये की दर से धान की खरीदारी की जायेगी. शीघ्र ही प्रखंडवार पैक्स की सूची जारी कर दिया जायेगा.
-रविंद्र चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola