बोआरीजोर में टीकाकरण व एएनसी का काम संतोषप्रद नहीं

Updated at : 30 Nov 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
बोआरीजोर में टीकाकरण व एएनसी का काम संतोषप्रद नहीं

लक्ष्य के अनुरूप 60 प्रतिशत से भी कम हुआ काम गोड्डा : गोड्डा जिले के बोआरीजोर सीएचसी क्षेत्र में टीकाकरण व एएनसी कार्य में लापरवाही बरते जाने के मामले को लेकर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश कर मामले में चिकित्सा प्रभारी पर प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया गया है. […]

विज्ञापन

लक्ष्य के अनुरूप 60 प्रतिशत से भी कम हुआ काम

गोड्डा : गोड्डा जिले के बोआरीजोर सीएचसी क्षेत्र में टीकाकरण व एएनसी कार्य में लापरवाही बरते जाने के मामले को लेकर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश कर मामले में चिकित्सा प्रभारी पर प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया गया है. मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में सिविल सर्जन से टीकाकरण व एएनसी कार्य की समीक्षा किये जाने पर बोआरीजोर सीएचसी के 17 सब सेंटरों में एएनसी व टीकाकरण कार्य 60 प्रतिशत से कम होने के मामले पर वहां के चिकित्सा प्रभारी डॉ जेसी निरंजन पर प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया गया है.
”टीकाकरण व एएनसी कार्य बोआरीजोर के सत्रह सब सेंटरों में साठ प्रतिशत से कम होने के मामले में मुख्य सचिव द्वारा चिकित्सा प्रभारी पर प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया गया है. निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जा रही है.
-डॉ बनदेवी झा, प्रभारी सीएस गोड्डा.
चिकित्सा प्रभारी पर प्रपत्र ‘क’ होगा गठित
बता दें कि जिले में 186 सब सेंटर है. मुख्य सचिव ने समीक्षा के क्रम में 186 में से 31 सब सेंटरों पर टीकाकरण व एएनसी कार्य की बेहतर स्थिति नहीं पाये जाने तथा 31 सब सेंटर में केवल 17 सब सेंटर बोआरीजोर सीएचसी क्षेत्र में मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola