चिटफंड के कागजातों को खंगालने पहुंची सीबीआइ

महगामा : मंगलवार को महगामा पहुंची सीबीआइ की टीम ने चिटफंड कंपनी प्रतिज्ञा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कागजात को खंगाला. मामले की छानबीन महगामा थाना परिसर में की गयी. निवेशकों को बारी-बारी से बुलाकर सीबीआइ के सदस्यों ने कागजात आदि की जांच की. साथ ही जमा पर्चियों को निवेशकों से रिसिव किया. सीबीआइ के पदाधिकारियों द्वारा […]
महगामा : मंगलवार को महगामा पहुंची सीबीआइ की टीम ने चिटफंड कंपनी प्रतिज्ञा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कागजात को खंगाला. मामले की छानबीन महगामा थाना परिसर में की गयी. निवेशकों को बारी-बारी से बुलाकर सीबीआइ के सदस्यों ने कागजात आदि की जांच की. साथ ही जमा पर्चियों को निवेशकों से रिसिव किया. सीबीआइ के पदाधिकारियों द्वारा निवेशकों के बयान को भी दर्ज किया गया. निवेशकों ने बताया कि एजेंट द्वारा रकम दोगुणी किये जाने का लालच देकर रुपया जमा कराया गया था. महगामा में हजारों निवेशकों का रुपया चिटफंड कंपनी में डूब गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




