हनवारा में आॅटो पलटा, 25 वर्षीय युवक की मौत

हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर मोड़ के पास आॅटो पलटने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक का नाम मो मिंसार बताया जाता है. वह महगामा के कसबा गांव का रहने वाला था. देर शाम घर लौटने के क्रम में ही आॅटो पलट गया. पलटने से ही युवक की मौत हो […]
हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर मोड़ के पास आॅटो पलटने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक का नाम मो मिंसार बताया जाता है. वह महगामा के कसबा गांव का रहने वाला था. देर शाम घर लौटने के क्रम में ही आॅटो पलट गया. पलटने से ही युवक की मौत हो गयी. वहीं दो तीन लोगों को आंशिक चोटें आयी हैं.
घटना देर शाम की है. युवक बसंतराय के सांचपुर साखी गांव से लौटकर कसबा जा रहा था. जानकारी होने पर हनवारा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को बरामद किये जाने के बाद सीधे महगामा रेफरल अस्पताल भेज दिया. वहीं आॅटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है. आॅटो पर अंकित नंबर अधूरा है. बीच का एक अंक गायब है. दुर्घटना के बाद आॅटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




